थाना मक्खनपुर क्षेत्र पायनियर पुल के पास कार की टक्कर से बुधवार शाम पांच बजे करीबन एक बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। जिसे पड़ा देख वहां से निकलते राहगीर उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लाये। युवक इटावा क्षेत्र का बताया गया है। परिजनों को सूचना भेज दी गयी है। फिलहाल उसका इलाज कराया जा रहा है।