न्यायालय आलोट द्वारा वर्ष 1996 के चोरी के प्रकरण में जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट के अंतर्गत आरोपी मुनिया उर्फ गुनिया पिता जुझारिया उर्फ जुझार कंजर,निवासी टोकड़ा, थाना उन्हैल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) घटना के पश्चात निरंतर फरारी काट रहा था एवं विभिन्न स्थानों पर छिपकर रह रहा था। दिनांक शनिवार मुखबिर सूचना के आधार पर आलोट पुलिस द्वारा नेगरून से गिरफ्तार किया।