मंगलवार 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार मसलिया थाना क्षेत्र के धोबना हरिणबहाल पंचायत में 60 वर्षीय महिला कन्हाई मरांडी की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। महिला के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या किसी धारदार वस्तु या भारी हथियार से की गई होगी...