खरौंधी: खरौंधी में महुआ पेड़ के नीचे खड़ी महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर हुई मौत; गाय कि भी हुई मौत
गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड अंतर्गत सुंडी गांव में शनिवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 30 वर्षीय रीना देवी और उनकी गाय की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि बारिश से बचने के लिए रीना देवी घर के पास महुआ पेड़ के नीचे खड़ी थीं। इसी दौरान पेड़ के समीप वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से महिला और गाय दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों