नौबतपुर: नौबतपुर में भीषण सड़क हादसे में रिटायर्ड आर्मी सूबेदार की मौत
नौबतपुर के पिपलावां थाना क्षेत्र स्थित दरियापुर पुल के समीप नौबतपुर-बिक्रम नहर रोड पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में रिटायर्ड आर्मी सूबेदार अनिल कुमार सिंह (60) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दानापुर के न्यू मानपुरा निवासी अंजनी कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के