मांडर थाना क्षेत्र के सरगांव से आठ वर्षीय बच्ची का शव मंगलवार को बरामद किया। शव की पहचान गांव के ही आठ वर्षीय खुशी किस्पोट्टा पिता जेवियर किस्पोट्टा के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार खुशी 8 नवंबर को अपने घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इसी मामले को लेकर परिजनों द्वारा 10 नवंबर को मांडर थाने में गुमशुदगी...