रामनगर: केसरीपुर मोड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
केसरीपुर मोड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की हुई मौत।घटना सोमवार की रात करीब 9 बजे की है। मृतक की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के रहटा गांव के विक्रम पुत्र राम शंकर के रूप में हुई है। विक्रम रोडवेज बस से उतरने के बाद सड़क पार कर रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया रास्ते में मौत हो गई।