सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार तिब्बती धर्मगुरु 14 दलाईलामा संभावित दिसम्बर के मध्य में दक्षिण भारत स्थित कर्नाटक राज्य में मुंडगोड तिबेतन सैटलमैंट का दौरा करेंगे। इस दौरान वह गादेन शार्टसे और गादेन जांग्त्से मठों द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह उनके दीर्घ जीवन के लिए आयोजित किया जा रहा है।