कासिमाबाद थाना पुलिस ने बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा और उनकी पुलिस टीम ने थाना कासिमाबाद में दर्ज मुकदमा में धारा 137(2), 351(3) और 70(1) बीएनएस से जुड़े मामले में वांछित आरोपी अशोक राजभर को गिरफ्तार किया।