गुना नगर: बमोरी क्षेत्र में कट रहे जंगलों को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना डीएफओ को फोन पर लगाई फटकार
बमोरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई के मामले को लेकर लोगों ने गुना सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आवेदन देकर शिकायत की। जिसपर मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना डीएफओ अक्षय राठौड़ से फोन पर बात कर कहा की यह सब क्या चल रहा है, यह सब रुकना चाहिए।