सिराथू: निधियांवा गांव के युवक का दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ चयन
सिराथू तहसील के निधियांवा गांव के रहने वाले राजेश कुमार का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। इनकी पत्नी का भी चयन पहले ही उच्चतर आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर में चयन हो चुका है। पति पत्नी दोनों का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन होने से परिवार के साथ गांव में भी खुशी का माहौल है।