फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी कस्बा निवासी महिला को ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के फतेहगंज पूर्वी कस्बे की रहने वाली प्रियांशी उर्फ प्राची ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया उसका विवाह 3 वर्ष पहले लव कुश पुत्र ब्रिज किशोर मिश्रा निवासी बजरिया सुषमा सिंह हॉस्पिटल के पीछे जिला फर्रुखाबाद के साथ हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ था विवाह के बाद से ही ससुराल वाले पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे