फरीदपुर: फरीदपुर थाना पुलिस ने धारा 394 के वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
एसएसपी बरेली अनुराग आर्य द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन बृजपात अभियान के तहत फरीदपुर थाना पुलिस ने धारा 394 के वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है आपको बता दें रविवार समय लगभग शाम के 5:00 बजे थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया वारंटी प्रेमपाल उर्फ खन्ना पुत्र डोरी लाल निवासी नवादावन थाना फरीदपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी