समुखिया मोड़ हाई स्कूल स्थित इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र पर गुरुवार की सुबह 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परीक्षा दे रही एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्रा चांदनी कुमारी परीक्षा कक्ष में प्रश्न पत्र हल कर रही थी, तभी उसे चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद शिक्षकों और केंद्राधीक्षक ने तुरंत छात्रा को प्राथमिक उपचार दिया।