पीपलदा: पार्षदों के हंगामे के बीच इटावा नगरपालिका का 52 करोड़ का बजट पारित,विकास कार्य नही करवाने का लगा आरोप
Pipalda, Kota | Feb 6, 2024 जिले के इटावा नगरपालिका बोर्ड की बैठक मंगलवार को इटावा पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी की अध्यक्षता में अंबेडकर भवन में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत ही पार्षदों ने नगरपालिका में विकास कार्य नही होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही पालिका ईओ राजूलाल मीना ने पालिका का 52 करोड़ का बजट रखा जिसको हंगामे के बीच पारित कर दिया गया।