चैनपुर: बसरिया खुर्द में पत्थर खनन पर रोक लगाने को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन, अजय सिंह चेरो के साथ पहुंचे ग्रामीण
चैनपुर प्रखंड के बसरिया खुर्द गांव में पत्थर खनन पर रोक लगाने की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर दो बजे पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय सिंह चेरो ने ग्रामीणों के साथ डीसी को ज्ञापन सौंपा। बताते चले कि बुधवार को अजय सिंह चेरो गांव में जाकर मामले को देखा था और अविलंब खनन कार्य पर रोक लगाने की मांग की थी।