सिमडेगा: कांवड़ यात्रा को लेकर कांवरिया सेवा संघ की बैठक, तैयारियों पर हुई चर्चा, विभिन्न ग्रुप को सौंपा गया सेवा कार्य
सिमडेगा। कांवरिया सेवा संघ की एक आवश्यक बैठक बुधवार को 11 बजे प्रसन्न कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि कांवरियों के लिए नाश्ता, भोजन, पेयजल एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त यात्रा मार्ग में चिन्हित स्थलों पर विधि-व्यवस्था को लेकर जानकारी