सरदारशहर: वार्ड 50 निवासी 28 वर्षीय युवती बिना बताए घर से गायब, पिता की रिपोर्ट पर पुलिस थाने में गुमशुदगी मामला दर्ज
सरदारशहर के वार्ड 50 निवासी एक 28 वर्षीय युवती के गुमशुदगी का मामला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 50 निवासी बनवारीलाल रेगर ने मामला दर्ज करवाया है कि 13 अगस्त को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मेरी पुत्री 28 वर्षीय पूनम रेगर घर से बिना बताए कहीं चली गई, जो घर पर वापस नहीं आई।