विदिशा नगर: शहर से एकत्रित किए जाने वाला कचरा नगर पालिका के लिए बना सिर दर्द,नपा परिसर में खड़े कचरे से भरे दर्जनो वाहन
नपा के लिए इन दिनो शहर से निकलने वाला कचरा मुसीबत का कारण बन रहा है। उसकी निकासी और कचरा डंप करने का स्थान न होने की वजह से ऐसे हालत बने है। बुधवार दोपहर 1 बजे भी नगर पालिका के परिसर में दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली और बड़े वाहन कचरे से भरे खड़े हुए हैं। सोठिया में टिंचिंग ग्राउंड पर कचरा डालने का विरोध होने पर जतरापुरा मे कचरा डंप करने का रास्ता बंद हो गया।