फुलवरिया: फुलवरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जनता के कामों में पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश
फुलवरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का बुधवार की दोपहर 3 बजे डीएम समीर सौरव ने औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचते ही प्रखंड और अंचल कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल हो गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अंचल कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष, सभागार, खाद्य आपूर्ति विभाग, बीपीआरओ कार्यालय का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बरतने को क।