गोवर्धन क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर जतीपुरा के पास पुलिस ने घेराबंदी की।खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो बदमाश समसुद्दीन उर्फ भोला और नीरज को दबोच लिया।