अगिआंव: पवार पैक्स के किसानों ने किया सहकारिता पदाधिकारी का घेराव
अगियांव प्रखंड अंतर्गत पवार पैक्स के किसानों ने नाम नही जोड़ने को ले सहकारिता पदाधिकारी का किया घेराव। कहा कि पैक्स अध्यक्ष के द्वारा मनमानी किया जा रहा है, नाम ऑनलाइन करने के बाद भी रिजेक्ट किया जा रहा है। पैक्स अध्यक्ष व सहकारिता पदाधिकारी का मिलीभगत से ये हो रहा है। सहकारिता पदाधिकारी ने कहा कि कोई गलत नही हो रहा है जो उचित होगा किया जाएगा।