दुधि: दुद्धी में पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, एक चौकीदार गंभीर घायल, 6 अन्य यात्रियों को आई मामूली चोटें
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार एनएच-39 पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार सात लोगों में से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि छह अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप तेज गति से चल रही थी। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर पलट गया।