शिवपुरी में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कोठी पर तैनात 58 वर्षीय सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) कल्याण सिंह रजक का जिला अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी एएसआई कल्याण सिंह रजक की ड्यूटी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निवास पर लगी हुई थी