कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। 7 फरवरी को आयोजित रोजगार दिवस में मनरेगा अंतर्गत सामुदायिक एवं हितग्राही मूलक कार्यों की जानकारी सहित दिशा निर्देशों से अवगत कराया।