जांजगीर: मार्च से मोबाइल की तरह रिचार्ज करने पर मिलेगी बिजली, वॉलेट में पैसा खत्म होने पर हो जाएगी गुल
शहर व गांव की बिजली आपूर्ति व्यवस्था मार्च माह से दुरूस्त की जाएगी। जिले में एक मार्च से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की शुरुआत की जाएगी। इससे रीडिंग में देरी के कारण सरचार्ज देने का झंझट खत्म हो जाएगा और उपभोक्ता मोबाइल की तरह प्री-पैड रिचार्ज कर सकेंगे, जितनी खपत होगी, उतने पैसे कटते जाएंगे।