सुसनेर: अगस्त से शहरी सीमा में मिलेगा पेट्रोल-डीजल: पांच पुलिया पर शासकीय हिंदुस्तान पेट्रोल पंप का निर्माण तेज़ी से जारी
मध्यप्रदेश शासन के आदेश पर पांच पुलिया पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था द्वारा शासकीय हिंदुस्तान पेट्रोल पंप का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर साढे 12 बजे संस्था के कर्मचारी राणा छत्रपाल सिंह ने बताया कि नगरवासियों को शहरी सीमा के भीतर ही पेट्रोल-डीजल की सुविधा मिल सके, उम्मीद है कि आगामी अगस्त माह से इसका लाभ नगरवासियों को मिलने लगेगा।