इचाक: हजारीबाग में इंसानियत: ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर घायल बार्किंग डियर को बचाया
हजारीबाग से इंसानियत की शानदार मिसाल सामने आई है। ईचाक के जोगीडीह–जगड़ा गांव में घायल बार्किंग डियर भटककर पहुंच गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। लेकिन ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर हिरण का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और इलाज के लिए हिरण को अपने साथ ले गई। स्वस्थ होने के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।