नर्मदापुरम: नर्मदापुरम के भोपाल चौराहा क्षेत्र की समस्याओं का विधायक ने किया निरीक्षण सुनी समस्या
क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीताराम शर्मा ने सोमवार को भोपाल चौराहा क्षेत्र का दौरा कर वहां निवासरत नागरिकों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं एवं परेशानियों को गंभीरता से सुना और मौके पर पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नागरिकों ने क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।