इकौना: बीजेपी विधायक, डीएम और एसपी ने इमलिया में 18 अग्नि पीड़ितों को प्रदान की ₹1.44 लाख की आर्थिक सहायता राशि
बीते शुक्रवार इमलिया में हुई अग्नि दुर्घटना से प्रभावित कुल 18 पीड़ित परिवारों को, बीते शनिवार 01 लाख 44 हजार की बीजेपी विधायक व डीएम एसपी ने पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की।अग्निकांड पीड़ितों के रूकने हेतु गांव के सरकारी स्कूल में व्यवस्था की गई है। जिसमें उनके भोजन-पानी,मेडिकल की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही सभी पीड़ितों को राशन किट भी मुहैया कराया गया है।