इकौना: सुरजापुर गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, चालक की हुई मौत
सुरजापुर गांव के पास बीते बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर लेकर जुताई करने जा रहे हरिहरपुर निवासी बरकत अली ट्रैक्टर पलटने से नीचे दब गए। वहीं आसपास के लोगों ने उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला, बताया जा रहा है की परिजन उन्हें बहराइच अस्पताल ले गए थे, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वहीं इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।