इकौना: सुरजापुर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज से लगी आग, बहू व ससुर झुलसे, महिला रेफर
सुरजापुर में गैस सिलेंडर पर खाना बनाते समय अचानक पाइप मे लीकेज होने से आग लग गई, वहीं इस दौरान बहू झुलस गई। जबकि बचाने दौड़े ससुर भी आग की चपेट में आने से झुलस गए, वहीं आसपास के लोगों ने पहुंचकर आग बुझाई, जबकि इलाज के लिए ससुर और बहू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से महिला को बहराइच रेफर किया गया है।