मांट: महा नवमी पर कस्बा के पथवारी मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, घर-घर पूजे गए कन्या लांगुरा
Mat, Mathura | Mar 27, 2026 नवरात्रि का समापन आज महा नवमी के साथ संपन्न हुआ,इस अवसर पर मांट कस्बा में स्थित पथवारी मन्दिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गया,श्रद्धालुओं में महिलाएं अधिक मात्रा में थीं, श्रद्धालुओं ने हलुआ चना और पूड़ी से पथवारी माता को पूजा,और अपने परिवार के लिए सुख समृधि की कामना की, घर में कन्या लांगुरा का विधिवत पूजन कर उनसे आशीर्वाद लिया गया।