गौरीगंज: महिला थाना पुलिस की गाड़ी ने बाबूगंज सगरा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
अमेठी जिले में महिला थाने की सरकारी गाड़ी ने आज आठ दिसंबर सोमवार की सुबह एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है।