बलरामपुर: जिलाधिकारी ने एमएलके पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवा छात्रों को दिलाई शपथ
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में 25जनवरी दोपहर 2बजे एमएलके पीजी कॉलेज में "वोट जैसा कुछ नहीं , वोट जरुर डालेंगे हम के थीम पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान उन्होंने प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को मतदाता पहचान पत्र एवं बेहतर कार्य करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।