अंबाह: टाकीज रोड पर करंट से गौवंश सांड की मौत, ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से हुआ हादसा
Ambah, Morena | May 29, 2026 अंबाह के टाकीज रोड पर शुक्रवार सुबह ट्रांसफार्मर से फैले करंट की चपेट में आने से एक गौवंश की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। नागरिकों का कहना है कि यह व्यस्त मार्ग है और समय रहते करंट बंद नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।