मिली जानकारी के अनुसार ईसागढ़ पुलिस को शनिवार को शाम लगभग 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि जमडेरा गांव में कोई हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रही है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से जमडेरा निवासी रामदयाल आदिवासी उम्र 48 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।