सांगोद: सांगोद पुलिस ने जोलपा रोड़ से अवैध धारदार हथियार छुरे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Sangod, Kota | Mar 29, 2025 जिले की सांगोद पुलिस ने अग्निशमन केंद्र जोलपा रोड़ के सामने से गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध धारदार हथियार छुरे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण के कार्यालय से शनिवार शाम 6 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि पुलिस जाप्ते ने सांगोद रोड पर गश्त के दौरान अग्निशमन केंद्र जोलपा रोड़ पर सांगोद में एक व्यक्ति को शक होने पर रुकवाया ओर उसकी चेकिंग की