अमरोहा: अमरोहा के मोहल्ला मोती नगर में दबंग युवक ने दुकान के बाहर खड़े जनरेटर में लगाई आग, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Amroha, Amroha | Mar 13, 2025 आज गुरुवार की शाम करीब 5:00 बजे अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोती नगर निवासी राजीव पुत्र भगवत सिंह ने सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। राजीव ने बताया कि मंगलवार की रात किसी समय मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक ने उनकी दुकान के बाहर खडे जनरेटर में आग लगा दी। बुधवार की सुबह होने पर जनरेटर जला हुआ देखकर उनके होश उड़ गए।