अमरोहा: अमरोहा में गन्ने के खेत में गांव तेलीपुरा में मिले तेंदुए के दो शावक, दहशत का माहौल, वन विभाग ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Amroha, Amroha | Mar 13, 2025 आज गुरुवार की सुबह करीब 11:00 अमरोहा के देहात थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को गन्ने के खेत में तेंदुए के दो शावक दिखाई दिए। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए की हलचल देखी जा रही थी, जिससे ग्रामीण पहले ही दहशत में थे। तेंदुए के शावक मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, और स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना