पन्ना: विशेष अभियान के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, 5 से 21 जून तक होंगी विभिन्न गतिविधियां
Panna, Panna | Jun 4, 2026 पन्ना। शासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक जिले में विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।