रामगढ़ शेखावाटी बाईपास पहुंचने पर शनिवार को आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल का जोरदार स्वागत किया गया।शनिवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ शेखावाटी बाईपास पर स्वागत कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर ही जमकर निशाना साधा। इस मौके पर बड़ी संख्या में आरएलपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।