अनूपपुर: सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव को मिला सम्मान, कलेक्टर ने प्रदान की स्नेक किट
अनूपपुर। जिले में सर्पदंश की घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित सर्प रेस्क्यू को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में सक्रिय सर्प मित्रों को सम्मानित कर स्नेक किट वितरित की गई। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव सहित जिले के अन्य सक्रिय स्नेक कैचर्स को स्नेक किट प्रदान की।