राजातालाब: सेवापुरी ब्लॉक में दिव्यांगजन सशक्तीकरण शिविर का आयोजन, 22 दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण
सेवापुरी ब्लॉक में दिव्यांगजन सशक्तीकरण शिविर आयोजित, 22 दिव्यांगों का पंजीकरण वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर लगभग 01बजे दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अभिषेक कुमार सिंह की देखरेख में हुआ।