मल्हारगढ़: मंदसौर धान मंडी में जर्जर मकानों पर कार्रवाई, प्रशासन ने जेसीबी से 10 मकान तोड़े, 69 को नोटिस जारी किए
मंदसौर के धान मंडी क्षेत्र में जिला प्रशासन और नगर पालिका ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जर्जर मकानों को जेसीबी से तोड़ा,एसडीएम शुभम पाटीदार ने बताया कि 69 मकान मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं,अत्यधिक खतरनाक मकानों पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 10 जर्जर मकान हटाए जा चुके हैं,