रघुराजनगर नगरी: मैहर में बदला मौसम का मिजाज: दोपहर में छाया अंधेरा, तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश,डेढ़ घण्टे चली तेज बारिश
मैहर जिले में अमरपाटन सहित ग्रामीण इलाकों मंगलवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ले ली। करीब ढाई बजे आसमान में काले घने बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। इसके बाद तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन तेज हवाओं के कारण कई जगह लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। सड़कों पर चल रहे