कोल: आमा मदापुर में आम के बाग में लटका मिला बाग की रखवाली करने वाले युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Koil, Aligarh | Jul 10, 2024 गांव आमा मदापुर में बाग की रखवाली करने वाले युवक का शव आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला है। मृतक युवक गांव गोपी का रहने वाला था और आमा मदापुर में बाग की रखवाली करता था। बुधवार शाम राहगीर बाग के निकट से गुजर रहे थे तभी पेड़ पर युवक की शव लटका दिखाई दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।