विभूतिपुर में शराब तस्कर का दिमाग काफी शातिर दिखाई दिया। बताया जाता है कि ट्रक पर यूरिया लदा था। बाहर से यूरिया दिखाई दे रहा था लेकिन ट्रक के अंदर में तहखाना पाया गया था जिसमें बड़े पैमाने पर विदेशी शराब रखे गए थे। 6 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे बरामद किया।