खिलचीपुर: गाड़गंगा नदी में मिला युवक का शवः शरीर पानी में डूबा था केवल बाल दिख रहे थे, तीन महीनों में तीसरी घटना
खिलचीपुर स्थित गाड़गंगा नदी में सोमवार को युवक का शव मिला। शव छोटे पुल के पास पानी में डूबा हुआ था और ऊपर केवल बाल दिखाई दे रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।घटना उस समय सामने आई जब क्षेत्र में हाट बाजार लगा हुआ था और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान तीसरे नाले के पास बने छोटे पुल प