बदायूं: बुटला बोर्ड गांव के पास बीमार बहन को देखने जा रहे टैम्पो सवारों का टैम्पो पलटा, चार घायल, एक महिला की हालत गंभीर
Budaun, Budaun | May 29, 2026 बरेली - मथुरा हाइवे पर बुटला वोर्ड गांव के पास टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। टैम्पो में पलटने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए । टैम्पो पलटने के बाद उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। वहीं टैम्पो पलटने से गुडडो देवी, कलावती, प्राति व प्रमोद घायल हो गए। हादसे के बाद रहगीगीरों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई।